Gujarat: प्रधानमंत्री मोदी ‘सेमिकॉन इंडिया 2023’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2023

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सेमीकंडक्टर उद्योग पर आधारित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम ‘सेमीकॉन इंडिया 2023’ का शुक्रवार को गांधीनगर में उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं और वह शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। मोदी ने बृहस्पतिवार को अपने दौरे के पहले दिन राजकोट शहर के पास एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अन्य विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन किया था। उन्होंने राजकोट में एक जनसभा को भी संबोधित किया था। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘सेमीकॉन इंडिया 2023’ का उद्घाटन कार्यक्रम भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश के अवसरों को रेखांकित करेगा।

प्रमुख खबरें

Adani Group गैर-भाजपा राज्यों में 5 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कर रहा काम

Unacademy की Valuation 94% गिरी: Gaurav Munjal और upGrad की इस Deal ने EdTech Sector को चौंकाया

Odisha STA ने Zero Fatality Week में एक दिन में काटे 60 हजार से ज्यादा e-Challan

GDP Revision Controversy: सुभाष गर्ग ने 6 लाख करोड़ के अंतर पर उठाए सवाल, Gaurav Vallabh ने बचाव में दिए तर्क