Gujarat Police ‘एजेंटों’ का पता लगाने के लिए फ्रांस से लौटे यात्रियों से सूचना एकत्र करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2023

गुजरात पुलिस ने ‘‘एजेंटों’’ से जुड़े संदिग्ध अवैध आव्रजन नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए दल गठित किए हैं और वह उस विमान के यात्रियों से सूचना एकत्रित करेगी जो मंगलवार को फ्रांस से मुंबई पहुंचा।

विमान मंगलवार तड़के मुंबई में उतरा। अपराध जांच विभाग (सीआईडी-अपराध) के पुलिस अधीक्षक संजय खरात ने कहा, ‘‘सीआईडी (अपराध) उन एजेंट के खिलाफ कार्रवाई करना चाहती है जिन्होंने इन यात्रियों को अमेरिका तथा अन्य देशों में (गैरकानूनी तरीके से) प्रवेश करने में मदद करने का वादा किया था। हमने चार दल गठित किए हैं जो इन एजेंटों के पीड़ितों से किए वादों के संबंध में उनसे सूचना एकत्रित करेंगे।’’ उन्होंने बताया कि फ्रांस से लौटे ज्यादातर यात्री बनासकांठा, पाटण, मेहसाणा और आणंद जिलों से हैं।

प्रमुख खबरें

हमला कहां से होगा पता नहीं: Supreme Court बेंच से हटे जस्टिस नागू, दूसरी बेंच सुनेगी केस

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?