Gujarat: भ्रष्टाचार मामले में राजस्व अधिकारी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2025

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुजरात के सुरेंद्रनगर जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात एक उप मामलतदार (राजस्व अधिकारी) के घर पर छापेमारी के दौरान 67.50 लाख रुपये नकदी बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने रिश्वतखोरी से जुड़े धन शोधन मामले में मंगलवार को चंद्रसिंह मोरी के सुरेंद्रनगर स्थित आवास पर छापेमारी की, जिस दौरान 67.50 लाख रुपये नकदी बरामद हुई। उन्होंने बताया कि मोरी को बुधवार को अहमदाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें एक जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।

ईडी के अनुसार, मोरी ने स्वीकार किया कि ‘‘जब्त की गई नकदी रिश्वत की रकम है, जो उसने सीधे तौर पर और बिचौलियों के जरिये उन लोगों से ली, जो जमीन से जुड़े सरकारी आवेदन जल्दी अपने पक्ष में मंजूर करवाना चाहते थे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

30 की उम्र में करियर दोबारा शुरू करना डरावना था, Priyanka Chopra ने Bollywood छोड़ने के फैसले पर तोड़ी चुप्पी

वंदे मातरम थोपना Constitution के खिलाफ, Home Ministry के निर्देश पर Jamiat Chief का कड़ा ऐतराज

Bangladesh में छिटपुट हिंसा के बीच मतदान, BNP-Jamaat के बीच कड़ी टक्कर, शाम से शुरू हो जायेगी मतगणना

Ghooskhor Pandat Title Change | Supreme Court की फटकार के बाद क्या बदलेगा घुसखोर पंडत का नाम? कहा- यह एक खास समुदाय को बदनाम करता है