'गुजरात मांग रहा बदलाव', अरविंद केजरीवाल बोले- मनीष सिसोदिया जल्द ही निकालेंगे यात्रा

By अंकित सिंह | Sep 10, 2022

आम आदमी पार्टी लगातार गुजरात पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों लगातार गुजरात दौरे पर जा रहे हैं। वह अलग-अलग समुदायों में जा रहे हैं और उनसे मुलाकात कर रहे हैं। इन सबके बीच आज गुजरात के लिए बड़ा दावा किया है। केजरीवाल ने साफ तौर पर कहा है कि गुजरात बदलाव की मांग कर रहा है। अपने ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा कि गुजरात बदलाव मांग रहा है। जल्द ही मनीष सिसोदिया गुजरात में यात्रा निकालेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा बस, अब परिवर्तन चाहिए। हालांकि, अरविंद केजरीवाल ने यह नहीं बताया है कि मनीष सिसोदिया की यह यात्रा कब निकलेगी। माना जा रहा है कि केजरीवाल जल्द ही इस को लेकर तारीखों का ऐलान भी कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने जारी किया स्टिंग ऑपरेशन, संबित पात्रा बोले- शराब नीति से केजरीवाल-सिसोदिया के मित्रों को हुआ फायदा

वहीं, आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता अपने बच्चों को विदेशों में अच्छी शिक्षा दिलवाते हैं और भारत में ग़रीबों को मिलने वाली अच्छी शिक्षा का विरोध करते हैं। क्योंकि वो नहीं चाहते हैं कि ग़रीब शिक्षित होकर ख़ुद की और भारत की गऱीबी दूर करें। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में भाजपा के पन्ना प्रमुखों और कार्यकर्ताओं से सत्तारूढ़ पार्टी के साथ बने रहकर अपनी आम आदमी पार्टी के लिए काम करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि हमें भाजपा के नेता नहीं चाहिए, भाजपा नेताओं को अपने पास रखे। उन्होंने भाजपा पन्ना प्रमुखों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि आप लोगों ने इतने सालों तक भाजपा की सेवा की, आप लोगों को क्या मिला? आपके बच्चों को इन लोगों (भाजपा) ने स्कूल दिए? अस्पताल बनाए?

प्रमुख खबरें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक

Cockroach Janta Party के पुराने प्रदर्शन में नियमों का उल्लंघन, Delhi Police ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई

लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी