Gujarat: शाह ने अहमदाबाद में 154 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2023

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अपने गृह राज्य गुजरात के अहमदाबाद शहर में 154 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया। शाह ने अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) और अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (एयूडीए) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक समारोह को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा (लोकसभा) क्षेत्र गांधीनगर वहां से मेरे सांसद बनने से पहले ही विकसित हो चुका था। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि हमें हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ कार्य करना होगा।’’ उन्होंने कहा कि सभी सांसदों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य करने की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

Indian Railways का Freight Revenue 1266 करोड़ रुपये बढ़ा, कोयला सप्लाई में भी उछाल

Shiv Sena UBT प्रवक्ता Anand Dubey ने दिया इस्तीफा, हिंदुत्व की विचारधारा से भटकाव का लगाया आरोप

ED ने Jauhar Trust केस में रामपुर जेल जाकर Azam Khan से Money Laundering पर पूछताछ की

Rahul Gandhi ने INDIA Bloc को चाय पर बुलाया; कहा- Save Democracy आंदोलन रहेगा जारी