गुजरात: ट्रेलर से दोपहिया वाहन पर गिरा शिपिंग कंटेनर, एक किशोर सहित तीन लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2025

गुजरात के कच्छ जिले में बृहस्पतिवार को एक ‘शिपिंग कंटेनर’ के ट्रेलर से गिर जाने के कारण एक किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना दोपहर को अंजार कस्बे के समीप मुंद्रा-अंजार राजमार्ग पर खेडोई गांव के पास हुई।

अंजार थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘एक ट्रेलर द्वारा ले जाया जा रहा ‘शिपिंग कंटेनर’ एक दोपहिया वाहन पर गिर गया, जिससे एक किशोर समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।’’ पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभिषेक पाटिल (32), दिव्या पांड्या (21) और भौतिक गिरी (16) के रूप में हुई है।

प्रमुख खबरें

बंगाल में PM मोदी ने वंदे मातरम को कहा राष्ट्रीय जागरण मंत्र, विवाद के बीच दिया बड़ा संदेश

Putrada Ekadashi 2025: पुत्रदा एकादशी पर शिव के महामंत्र मिटाएंगे हर दुख; मिलेगी संतान और धन-समृद्धि!

West Bengal: पीएम मोदी का TMC पर तीखा हमला: वोट बैंक के लिए घुसपैठियों की ढाल बनी ममता सरकार

T20 World Cup 2026: सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया का ऐलान, गिल बाहर, ईशान किशन की सरप्राइज एंट्री