Gujarat: भाजपा नेताओं के खिलाफ मानहानिकारक पत्र प्रसारित करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2023

सूरत। सूरत पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी.आर. पाटिल और कुछ अन्य पार्टी नेताओं के खिलाफ मानहानिकारक पत्र प्रसारित करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आरोपियों के नाम और भारतीय दंड संहिता की किन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, इसकी जानकारी देने से इनकार करते हुए पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भाजपा विधायक संदीप देसाई के शिकायत दर्ज कराने के बाद सूरत अपराध शाखा ने प्राथमिकी दर्ज की और इस संबंध में गिरफ्तारियां कीं। सूरत की चोर्यासी विधानसभा सीट से प्रतिनिधि देसाई ने कहा कि आरोपी ने पाटिल और उनके अलावा कुछ अन्य भाजपा नेताओं को बदनाम करने की कोशिश की।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi चुनाव आते ही करते हैं हिंदू होने का दिखावा, BJP ने Video जारी कर घेरा

दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों को रोका जा रहा, रामलीला ग्राउंड की रैली को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा आरोप

अरबों से बगावत, यहूदियों से रक्त-संधि: जब Muslim-Jews ने मिलकर बनाया इजरायल, 1948 के युद्ध की अनस

Congress की 1 नवंबर की रैली दिवाली बाद टालें, CTI ने Sonia Gandhi से की अपील