Mumbai Indians को हराकर IPL 2023 के फाइनल में Gujarat Titans, चेन्नई सुपर किंग्स से होगी भिड़ंत

By अंकित सिंह | May 26, 2023

आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस को गुजरात के हाथों करारी शिकस्त मिली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने मुंबई को जीत के लिए 234 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन मुंबई की टीम 171 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। मुंबई के लिए बड़ा झटका यह भी था कि ईशान किशन साथी खिलाड़ी क्रिस जॉर्डन से टकराने के बाद चोटिल हो गए थे। इसलिए वह बल्लेबाजी करने भी नहीं आए। आज का मुकाबला जीतने के बाद गुजरात टाइटंस लगातार दूसरे साल फाइनल में पहुंची है। आईपीएल फाइनल में इस बार उसका मुकाबला रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। मुंबई इंडियंस का आईपीएल का छठा खिताब जीतने का सपना एक बार फिर से टूट गया। मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए। सूर्या ने 38 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा ने ताबड़तोड़ 14 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली जिसमें 5 चौके और 30 छक्के शामिल थे। तिलक ने मोहम्मद शमी की एक ओवर में 24 रन बटोरे थे। इसके अलावा कैमरन ग्रीन में 30 रनों की पारी खेली। मोहम्मद शमी, राशिद खान ने जहां दो-दो सफलताएं हासिल की तो वही मोहित शर्मा ने 2.2 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।

इसे भी पढ़ें: 9 Years of Modi Sarkar: स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार 2014 से 2023 तक कितना बदला देश, काम और कमालों से जानें क्या हम 'अच्छे दिन' के करीब हैं?

क्रिस जॉर्डन के इस ओवर में गिल ने छक्का और चौका जड़ने के बाद गेंद हवा में लहराई लेकिन टिम डेविड मिड ऑन पर कैच नहीं कर पाए। गिल तब 30 रन पर खेल रहे थे। लेग स्पिनर पीयूष चावला ने हालांकि मुंबई को जल्द ही पहली सफलता दिला दी। रिद्धिमान साहा (16 गेंद पर 18 रन) लेग साइड की वाइड गेंद को खेलने के प्रयास में स्टंप आउट हो गए। गिल ने इसके बाद छक्के जड़ने के अपने कौशल का खुलकर प्रदर्शन किया। चावला और कुमार कार्तिकेय पर छक्के जड़ने के बाद उन्होंने लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मुंबई की जीत के नायक आकाश मधवाल के ओवर में तीन छक्के लगाए। इस करिश्माई सलामी बल्लेबाज ने चावला के अगले ओवर में दो छक्के जड़कर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को सोचने के लिए मजबूर कर दिया। गिल ने कैमरन ग्रीन की गेंद पर एक रन लेकर इस सत्र का अपना तीसरा शतक पूरा किया और फिर इस ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया। गिल की पारी का अंत आखिर में मधवाल ने ही किया। गिल ने उनके यॉर्करको फ्लिक करके सीमा रेखा से बाहर भेजने के प्रयास में डीप मिडविकेट पर कैच दिया। इस बार डेविड ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की। पंड्या ने मधवाल और जॉर्डन पर छक्के जड़े। इस बीच गुजरात ने अंतिम ओवर से पहले सुदर्शन को रिटायर्ड आउट किया और उनकी जगह राशिद खान को उतारा जिन्होंने नाबाद पांच रन बनाए।

प्रमुख खबरें

तिनका तिनका फाउंडेशन ने भारतीय जेलों के कैदियों के लिए तिनका जेल पाठशाला की घोषणा की

महात्मा फुले शताब्दी की समिति में साहित्यकार नीरजा माधव मनोनीत

BECIL ने उभरती प्रौद्योगिकियों में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए C-DAC के साथ सहयोग किया

IPL 2026: टिम डेविड ने एक ऐतिहासिक कीर्तिमान रचा, सहवाग सहित कई दिग्गज छूटे पीछे