Norway Chess में भारतीय Grandmasters का जलवा, Gukesh और Praggnanandhaa की शानदार जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2026

विश्व चैंपियन डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत करते हुए विन्सेंट कीमर के खिलाफ एक कड़े और तनावपूर्ण मैराथन मुकाबले के बाद जीत हासिल की और आर प्रज्ञाननंदा ने वेस्ली सो को हराया, लेकिन विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा। गुकेश ने लगभग पांच घंटे तक चले 144 चाल के मुकाबले के बाद आर्मागेडन (मुख्य बाजी ड्रॉ रहने के बाद टाईब्रेक मुकाबला) में जीत के बदौलत 1.5 अंक हासिल किए, जबकि कीमर को क्लासिकल मुकाबला बराबर रहने के कारण एक अंक से ही संतोष करना पड़ा। इस मैराथन मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी अंतिम चरणों में स्पष्ट रूप से घबराया हुआ दिखा जबकि जर्मन खिलाड़ी ने पूरे क्लासिकल मुकाबले में संयम बनाए रखा। टाईब्रेक में हालांकि गुकेश ने जीत हासिल करने में देर नहीं लगाई।

फिरोजा ने इस तरह से 10 दौर की प्रतियोगिता में तीन अंकों के साथ शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है, जबकि गुकेश और प्रज्ञाननंदा 1.5-1.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। वेस्ली सो और कीमर के एक-एक अंक हैं, जबकि कार्लसन ने अभी तक अपना खाता नहीं खोला है।

महिला वर्ग मेंबिबिसारा असाउबायेवा ने कोनेरू हम्पी पर क्लासिकल मुकाबले में ही जीत हासिल की। मौजूदा चैंपियन अन्ना मुज़िचुक को झू जिनर ने आर्मागेडन टाईब्रेक में हराया। दिव्या देशमुख ने महिला विश्व चैंपियन जू वेनजुन के खिलाफ आर्मागेडन में शानदार प्रदर्शन करते हुए टाईब्रेक में जीत हासिल की।

प्रमुख खबरें

नेपाल में उठ रही हिंदी की मांग

England पर India की जीत तो पक्की, पर दोहरी Injury ने बढ़ाई सिरदर्दी

Mamata Banerjee का BJP पर तीखा प्रहार, आप चाहते हैं मुझे Heart Attack आए, पर मैं आपका अंत देखूंगी

पाकिस्तान में बिटकॉइन पर बड़ा धार्मिक संकट: प्रमुख मौलाना ने क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग को घोषित किया हराम