Badshahpur में हुक्का गुड़गुड़ाते हुए BJP के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस बार फिर बनने जा रही है उनकी सरकार

By Prabhasakshi News Desk | Sep 29, 2024

हरियाणा में अगले महीने होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर प्रभासाक्षी की टीम पूरे राज्य का दौरा कर रही है। इस दौरान हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात की।


बातचीत के क्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि राज्य में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। जिसका प्रमुख कारण सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं हैं। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पार्टी नेताओं ने बताया कि पिछली सरकारों में सिर्फ आम जनता से लूट की जाती थी और सिर्फ एक विशेष क्षेत्र के विकास पर ही ध्यान दिया जाता था। उन्होंने बताया कि कांग्रेस हरियाणा में एक बार फिर से लूट करने के लिए तैयार बैठी है उसके नेता भी खुल्लम-खुल्ला लूट करने के बयान दे रहे हैं।


पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि कांग्रेस और भाजपा की आमने-सामने की टक्कर में बीजेपी बढ़त बनाए हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में इस चुनाव में कांग्रेस का पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के बुजुर्ग समर्थकों ने भी बीजेपी की जीत का भरोसा जताते हुए दावा किया कि वर्तमान सरकार में आम जनता के लिए सबसे अधिक विकास के कार्य हुए हैं। राज्य में पहले से व्याप्त भ्रष्टाचार पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। तो वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को लेकर उन्होंने बताया कि अगले चुनाव में दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी, क्योंकि हरियाणा से निकले केजरीवाल ने जबरदस्त तरीके से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।


इसके अलावा लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सबसे ईमानदार नेता करार दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं के मुताबिक पूरे हरियाणा में किसान, जवान और पहलवान सभी भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े हैं। विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही अफवाह में कोई भी सच्चाई नहीं है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उन्होंने झूठा करार देते हुए बताया कि वे विदेश में जाकर भारत को लेकर झूठ फैलाते हैं। पूर्व विधायक और वर्तमान बीजेपी उम्मीदवार नरबीर सिंह की तारीफ करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके शासनकाल में क्षेत्र में सबसे अधिक विकास के काम हुए हैं। बैठक में मौजूद अन्य सभी लोगों ने भी भारतीय जनता पार्टी की जीत का भरोसा जताया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Congress के हंगामे पर भड़के Kiren Rijiju, बोले- Lok Sabha गुंडागर्दी की जगह नहीं, हर चीज की सीमा होती है

US-India Trade Deal पर चर्चा को लेकर संसद में बवाल, Lok Sabha की कार्यवाही फिर स्थगित

IRCTC Tour Packages: घूमने के शौकीनों के लिए Good News, IRCTC दे रहा Andaman-Kerala घूमने का सुनहरा मौका

Bengaluru Metro पर BJP-Congress आमने-सामने, Tejasvi Surya हिरासत में, मंत्री ने दी नसीहत