Prabhasakshi NewsRoom: Ludhiana AAP MLA Gurpreet Gogi की गोली लगने से मौत, पुलिस ने शुरू की जाँच

By नीरज कुमार दुबे | Jan 11, 2025

पंजाब से आज एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत हो गई है जिसको लेकर तमाम तरह की बातें कही जा रही हैं। हालांकि पुलिस ने कहा है कि यह बस्सी की अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से ‘‘दुर्घटनावश गोली चलने’’ का मामला हो सकता है। संयुक्त पुलिस आयुक्त जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि गोली गोगी की कनपटी में लगी और उन्हें स्थानीय दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तेजा ने बताया कि घटना रात करीब 11:30 बजे गोगी के घर पर हुई। तेजा ने बताया कि गोली गोगी की लाइसेंसी पिस्तौल से चली। उन्होंने बताया, ‘‘गोगी के परिवार के सदस्यों के अनुसार, गोली दुर्घटनावश चली थी।’’

इसे भी पढ़ें: जेल में बंद खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल की बढ़ी मुश्किलें, पंजाब के यूट्यूबर की हत्या के मामले में जोड़ी गई UAPA की धाराएं

पुलिस ने बताया कि शव को डीएमसीएच के शवगृह में रखा गया है, मामले की जांच की जा रही है और विस्तृत जानकारी के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा। गोगी की मौत पर कई नेताओं ने दुख जताया है। वे संवेदना जताने के लिए यहां उनके आवास पहुंच रहे हैं। आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।’’

प्रमुख खबरें

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी