12 साल बाद शनि की राशि में किया गुरु ने प्रवेश, इन 4 राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ

By प्रिया मिश्रा | Nov 22, 2021

ग्रहराज बृहस्पति करीब 12 साल बाद शनि की राशि मकर में प्रवेश कर चुके हैं। गुरु ने 21 नवंबर को ही मकर राशि में प्रवेश किया है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, कुंडली में बृहस्पति के बिगड़ने से शिक्षा में रुकावट, सोना गुम होना, पड़ोसियों से मतभेद जैसी समस्याएँ आती हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुरु में अकेले कुंडली के 8 बाकी ग्रहों को कमजोर करने की ताकत होती है। हालांकि गुरु का यह गोचर कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि गुरु के मकर राशि में गोचर से किन राशियों को फायदा होगा - 

गुरु का राशि परिवर्तन मेष राशि के नौवें भाव में होगा। मेष राशि के लिए गुरु का गोचर शुभ फल देने वाला साबित होगा इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान आपको अपने परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। 

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए गुरु का गोचर बहुत शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आप अपनी सूझ-बूझ से गंभीर मुद्दों को आसानी से सुलझा लेंगे जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

इसे भी पढ़ें: दिसंबर महीने में इन 4 राशि वालों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन, क्या आपकी राशि है लिस्ट में शामिल?

कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए गुरु का गोचर अत्यंत शुभकारी होगा। गुरु के राशि परिवर्तन से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस दौरान आपकी मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी।


मिथुन

मिथुन राशि में गुरु का गोचर नौवें भाव में होने जा रहा है। गुरु के गोचर से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस राशि वालों के लिए अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। अगर आप बहुत समय से किसी कार्य के पूरा होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो वह काम अब पूरा होगा।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

बीसीसीआई के शेड्यूल से नाखुश हैं कोच गंभीर और गिल, अफगानिस्तान टेस्ट में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

Bihar में Samrat Choudhary सरकार की पहली अग्निपरीक्षा, 24 April को NDA का बड़ा Floor Test

Akshay Kumar की नई पारी? Sandeep Reddy Vanga और Aditya Dhar के साथ काम करने की जताई इच्छा, बोले- ताकतवर है एनिमल का गुस्सा

लड़खड़ाती दुनिया को India दिखाएगा रास्ता , Tripura में RSS प्रमुख मोहन भागवत का अहम संदेश