गुरुग्राम: रक्त केंद्र का लाइसेंस हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज पेश करने पर मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2022

गुरुग्राम। हरियाणा के खाद्य और औषधि प्रशासन ने रक्त केंद्र का लाइसेंस लेने के लिए फर्जी दस्तावेज पेश करने के आरोप में हिसार के एक निवासी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस के अनुसार, इन दस्तावेजों में आरोपी संदीप कुमार ने खुद को गुरुग्राम के सेक्टर 90 स्थित आरवी हेल्थकेयर एन्ड सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का प्रबंधक बताया। पुलिस ने कहा कि कुमार ने अस्पताल के नाम पर लाइसेंस के लिए आवेदन किया था और अस्पताल ने उक्त केंद्र के लिए किसी तरह का आवेदन करने की बात से इनकार किया है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में जनवरी 2020 से अगस्त 2022 के बीच 27 नक्सली मारे गए, 1131 गिरफ्तार

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बृहस्पतिवार को जारी एक प्रेस वार्ता में कहा कि रक्त केंद्रों को कानून के दायरे में रहकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों और रक्त केंद्रों के साथ कड़ाई से पेश आया जाएगा। विज ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक नौ प्राथमिकी दर्ज की हैं और 15 रक्त केंद्रों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर