Gurugram: लग्जरी अपार्टमेंट में आग से मचा बवाल, बिल्डर की लापरवाही पर सड़कों पर उतरे निवासी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2026

गुरुग्राम के सेक्टर 63ए स्थित एक आवासीय परिसर ‘अनंतराज एस्टेट’ के दोलग्जरी फ्लैट में भीषण आग लगने की घटना के बाद शनिवार को निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने बिल्डर और यहां रखरखाव करने कंपनी पर लापरवाही और सेवाओं में कमी के आरोप लगाए। पुलिस के मुताबिक बुधवार को आग लगने की वजह से दो फ्लैट को भारी नुकसान पहुंचा था।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि बिल्डर नुकसान की शत-प्रतिशत भरपाई करे। साथ ही, पूरी सोसाइटी के अग्नि सुरक्षा मानकों और इस्तेमाल बिजली उपकरणों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले में पक्ष जानने के लिए बिल्डर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका।

प्रमुख खबरें

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ