गुरुग्राम: लिव-इन में रहने वाले जोड़े ने निजी कंपनी के कर्मचारी की हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2025

गुरुग्राम पुलिस ने एक निजी कंपनी के 40 वर्षीय कर्मचारी की कथित हत्या के आरोप में एक लिव-इन जोड़े को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, जिस कर्मचारी की हत्या की गयी है, मुख्य संदिग्ध उसी कंपनी में उसका अधीनस्थ था और उसने कथित तौर पर गुस्से में आकर हत्या की साजिश रची थी, क्योंकि वह बार-बार उसकी ‘लिव-इन पार्टनर’ से दोस्ती करने की इच्छा जता रहा था।

जिस कर्मचारी की हत्या की गयी है, वह सोनपाल उत्तर प्रदेश के मथुरा का मूल निवासी था। वह गुरुग्राम के खोह गांव में किराएदार के रूप में रहता था और मानेसर के इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान मुख्य संदिग्ध उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कैमथल गांव निवासी कुशलपाल सिंह उर्फ ​​कौशल (26) और कासगंज के प्रह्लादपुर गांव निवासी उसकी लिव-इन पार्टनर भावना (19) के रूप में हुई है। वे आईएमटी मानेसर के सेक्टर एक स्थित एक आवास में साथ रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, पाक सरकार ने India मैच पर लगाया Ban, Afridi ने क्या कहा?

Smriti Mandhana का बड़ा खुलासा, World Cup के उस एक गलत शॉट ने मुझे सोने नहीं दिया था

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, Pakistan ने Team India के खिलाफ मैच का किया Boycott

Carlos Alcaraz ने रचा नया इतिहास, Australian Open Final में Djokovic को हराकर बने सबसे युवा Champion.