गुरुग्राम: महिला सहकर्मी को गोली मारने की धमकी देने, हवा में गोली चलाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2025

गुरुग्राम के सेक्टर 44 में अपनी महिला सहकर्मी को गोली मारने की धमकी देने और हवा में कई गोलियां चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि उसे अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। उत्तरी दिल्ली निवासी और वर्तमान में गुरुग्राम सेक्टर 44 में रहने वाली लक्ष्मी वर्मा उर्फ ​​महक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह पिछले एक महीने से एक निजी प्रबंधन कंपनी में आरोपी के साथ काम कर रही थी। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर लक्ष्मी और उसकी दोस्त अनु राजपूत यहां सेक्टर 53 स्थित हुडा मार्केट जा रहे थे, तभी यह घटना हुई।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प