गुरुग्राम पुलिस ने रोहित गोदारा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2025

गुरुग्राम पुलिस ने ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ के तहत रोहित गोदारा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेश कुमार और संजय उर्फ ​​संजीव के रूप में हुई है, जो नारनौल जिले के सैदपुर गांव के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी पिछले 11 महीनों से फरार थे और उन पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम था। पुलिस के अनुसार, पांच दिसंबर 2024 को नरेश और संजय ने नारनौल अदालत परिसर में अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य अमित पर जानलेवा हमला किया था। घटना के बाद, वे कई महीनों तक जगह बदलते रहे और गिरफ्तारी से बचते रहे।

हालांकि, विशेष कार्य बल (गुरुग्राम) ने तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचनाओं का उपयोग करके आरोपियों पर लगातार नजर रखी और नौ नवंबर को दोनों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद, उन्हें आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए एसटीएफ की बहादुरगढ़ इकाई को सौंप दिया गया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

IPL 2026 से पहले नेहल वढेरा का संकल्प, फाइनल की हार से सीखा बड़ा सबक

Global Cues ने बिगाड़ा खेल, Sensex में 1000 अंकों की भारी गिरावट, IT-Metal Stocks धड़ाम

T20 World Cup में Italy का बड़ा उलटफेर, Nepal को 10 विकेट से रौंदकर रचा इतिहास

Winter Olympics में Remembrance Helmet पर बवाल, यूक्रेनी एथलीट Heraskevych अयोग्य घोषित