Gurugram Police ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, एक आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2025

गुरुग्राम पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो कूरियर सेवाओं के माध्यम से अमेरिका में अफीम की तस्करी करता था और गिरोह के पंजाब निवासी एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से मादक पदार्थ की तस्करी करता था और उन्हें खाने के डिब्बों में छिपाकर कूरियर सेवाओं के माध्यम से विदेश भेजता था। प्रत्येक पार्सल भेजने के बदले गिरफ्तार आरोपी को दो लाख से पांच लाख रुपये मिलते थे।

गिरफ्तार आरोपी लखबीर सिंह (23) पर 5,000 रुपये का इनाम था। पुलिस ने बताया कि एक साल के भीतर उसके बैंक खाते में 66 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन पाए गए। लखबीर तरनतारन का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, 25 मई 2023 को हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड को उद्योग विहार स्थित एक कूरियर कंपनी से एक संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय पार्सल के बारे में सूचना मिली।

जांच करने पर च्यवनप्राश के डिब्बों के अंदर छिपाकर रखे गए 842 ग्राम वजन के अफीम के दो पैकेट बरामद हुए। मंगलवार को अपराध इकाई की एक टीम ने आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को शहर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Assam CM हिमंता के मियां बयान पर बवाल, हेट स्पीच बताकर जमात पहुंची Supreme Court

पीएम से पूछिए क्या उनके माता-पिता का जन्म प्रमाणपत्र है? CEC ज्ञानेश कुमार से मुलाकात के बाद भड़कीं ममता बनर्जी

West Bengal की Voter List पर संग्राम, Election Commission से भिड़ीं Mamata Banerjee

अमेरिका के हमले का जरा भी खौफ नहीं, खुमैनी के मकबरे से दहाड़े खामनेई