By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2023
गुरुग्राम । गुरुग्राम के सोहना इलाके में खेल कार्यक्रम के दौरान आठवीं कक्षा की एक छात्रा को उसके स्कूल से अगवा करने और उससे बलात्कार करने के आरोप में 20 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया है जबकि 17 वर्षीय छात्र को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में शामिल तीसरे आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय लड़की के पिता द्वारा शनिवार को दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पिछले साल 18 दिसंबर को तीन युवकों ने उसकी बेटी का उसके स्कूल से अपहरण कर लिया था।