Gurugram में Rain से थमी वाहनों की रफ्तार, Expressway समेत कई प्रमुख सड़कें जलमग्न

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 24, 2026

गुरुग्राम में सोमवार को करीब एक घंटे तक हुई भारी बारिश के बाद कई जगहों पर पानी भर गया और दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे तथा प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ। भारी बारिश के कारण नरसिंहपुर, हीरो होंडा चौक, राजीव चौक, इफ्को चौक और पुराने गुरुग्राम के कई इलाकों में पानी भर गया। राजीव चौक के आसपास वाहन पानी में फंस गए, जबकि सोहना रोड पर स्कूल बसें और एंबुलेंस भी जलभराव में फंस गईं।

कई सड़कों पर यातायात की रफ्तार धीमी रही और लोग पानी से भरी सड़कों से गुजरते दिखाई दिए। पुराने गुरुग्राम के सदर बाजार, गुरुद्वारा रोड और पुरानी दिल्ली रोड समेत कई इलाकों में जलभराव के कारण दोपहर तक जाम लगा रहा। यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोपहर में सिरहौल बॉर्डर, राजीव चौक, नरसिंहपुर और कुछ अन्य जगहों पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही।

उन्होंने कहा कि स्थिति संभालने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। साइबर हब के पास गेटवे टावर मेट्रो स्टेशन के सामने एक्सप्रेसवे का एक बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया, जिससे प्रमुख मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। शीतला माता रोड भी सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में शामिल रहा।

इस सड़क पर मानसून में अक्सर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बारिश के दौरान नगर निगम के अधिकारी मौके पर सक्रिय रहे। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया और अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त यश जालुका ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और नगर निगम के अधिकारियों के साथ जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया।

प्रमुख खबरें

Delhi में विरोध प्रदर्शन के लिए Ramlila Maidan की बुकिंग हुई महंगी, साल के अंत तक बची सिर्फ तीन तारीखें

Supreme Court में केंद्र बोली, कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तय होने से बचेंगे ₹2500 करोड़

Steel industry को Nirmala Sitharaman की सलाह, कार्बन घटाने और विशेष इस्पात पर बढ़ाएं ध्यान

IGX लाएगा IPO, बाजार नियामक SEBI ने दी सार्वजनिक निर्गम को मंजूरी