By रेनू तिवारी | Sep 17, 2026
साइबर सिटी गुरुग्राम में स्वास्थ्य और सौंदर्य (वेलनेस) सेवाओं के नाम पर अवैध गतिविधियों का संचालन करने वाले एक बड़े नेटवर्क पर प्रशासन का शिकंजा कसा है। गुरुग्राम पुलिस और मुख्यमंत्री (सीएम) उड़न दस्ते की एक संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-19 स्थित 'रास वेलनेस स्पा' पर औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान देहव्यापार में लिप्त कुल 13 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात छापेमारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। योजना के तहत पुलिस उप-निरीक्षक मनोज कुमार को नकली ग्राहक बनाकर स्पा में भेजा गया था। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा तीन, चार और सात के तहत मामला दर्ज कर लिया है।इसे भी पढ़ें: इधर विपक्ष UPI पर हल्ला मचाता रह गया, उधर Modi Cabinet ने EPF पर बड़ा निर्णय ले लिया
शहर में वेलनेस और स्पा केंद्रों की आड़ में चल रहे इस प्रकार के अवैध कारोबारों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन और उड़न दस्ता लगातार निगरानी रख रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर के अन्य स्पा सेंटरों की भी जांच की जाएगी और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।