गुरुग्राम: अलमारी के नीचे दबकर छह साल की बच्ची की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2025

सोहना स्थित अपने घर में कथित तौर पर अलमारीके नीचे दबकर छह साल की एक बच्ची की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम की है जब बच्ची अलमारी के दरवाजे पर झूल रही थी और अलमारी उसके ऊपर गिर गई, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।

पुलिस के अनुसार, उसे गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगे की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Aichi-Nagoya Asian Games: 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा भारत

Asian Games में स्वर्ण जीतने वाली Indian Hockey टीम को ओडिशा सरकार देगी नकद इनाम

400 करोड़ का झटका! Ukraine में भारतीय कंपनी के दवा प्लांट पर Russian Drone का हमला, 1 की मौत

Irani Cup: शेष भारत ने जम्मू कश्मीर को 167 रन से हराया, मुकेश कुमार ने लिए छह विकेट