Gurugram में दो गुटों की झड़प के दौरान STF टीम पर हमला, कॉन्स्टेबल घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 05, 2026

गुरुग्राम, पांच अक्टूबर गुरुग्राम के भोंडसी में जेल रोड पर दो गुटों के बीच झड़प के दौरान कुछ लोगों ने विशेष कार्यबल (एसटीएफ) पर हमला कर दिया, जिसमें एक कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घायल कॉन्स्टेबल की पहचान अमित कुमार के तौर पर हुई है।

हालांकि एसटीएफ और गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियों ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि एसटीएफ के दल पर बदमाशों के एक समूह ने हमला किया था। यह घटना शनिवार रात को हुई, जब एसटीएफ का दल अपनी सरकारी गाड़ी से भोंडसी स्थित एसटीएफ मुख्यालय जा रहा था और रास्ते में जेल रोड पर उन्हें दो गुटों के बीच झड़प होती दिखी। जहां एक गुट के कुछ सदस्य अपनी गाड़ी में भाग निकले, वहीं दूसरे गुट ने एसटीएफ से सदस्यों पर गोलीबारी कर दी।

हमले के दौरान, कॉन्स्टेबल अमित तब घायल हो गए जब कथित तौर पर एक गाड़ी ने एसटीएफ की गाड़ी के दरवाजे को टक्कर मारी, जिससे वे सड़क पर गिर गए। इसके बाद कथित तौर पर एक स्कॉर्पियो उनके पैर के ऊपर से गुजर गयी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी भाग गए।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल कॉन्स्टेबल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘भोंडसी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

शुरुआती कारोबार में US Dollar के मुकाबले भारतीय Rupee 96.26 के स्तर पर फिसला

प्राइवेट पार्ट पर चोट, खून से सने कपड़े... Premanand Maharaj के आश्रम में क्या छुपाया जा रहा? शिष्य की रहस्यमयी मौत पर भड़के संत

Tripura TTAADC: ग्राम समिति चुनाव के लिए 44 केंद्रों पर मतगणना शुरू

अमृतसर में Punjab Police के ASI पर हमला, बाइक सवारों ने मारी गोली