गुरुग्राम के होटल में महिला को बंधक बनाकर किया मारपीट और यौन उत्पीड़न, नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया था होटल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2022

गुरूग्राम (हरियाणा)।यहां दो लोगों ने एक महिला को एक होटल के कमरे में कथित रूप से बंधक बनाकर रखा और उनमें से एक ने उसके साथ मारपीट की और उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल की महिला बेरोजगार थी और एक आरोपी ने उसे अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर सेक्टर 46 में एक होटल में बुलाया।

इसे भी पढ़ें: अशोक स्तंभ को लेकर मचे बवाल के बीच अब मूर्तिकार सुनील देवड़े का आया बड़ा बयान

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे दो दिनों तक बंदी बनाकर रखा गया और एक आरोपी ने उसके साथ बलात्कार करने की भी कोशिश की। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात महिला ने भागने की कोशिश की लेकिन उन दोनों ने उसे पकड़ लिया और उसे लेकर कार से होटल से भागने की कोशिश की लेकिन निकास द्वार पर पुलिस वैन को खड़ा कर देखकर वे घबरा गये। पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी कार और महिला को पीछे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में एक को गिरफ्तार कर लिया गया और एक अन्य फरार है। उसने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर