गुरुग्राम: 50 लाख रुपये के आभूषण चुराने के आरोप में युवक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2024

गुरुग्राम एक दुकान से 50 लाख रुपये के गहने चुराने के आरोप में युवक को गिऱफ्तार किया गया है। इस दुकान पर युवक चालक के तौर पर काम करता था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, बुधवार को सेक्टर 66 स्थित एक दुकान से 50 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी होने की शिकायत मिली थी। सेक्टर 65 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और एक संयुक्त टीम ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने शिकायतकर्ता के लिए करीब दो महीने तक चालक के रूप में काम किया था। पुलिस प्रवक्ता ने कहा, खराब व्यवहार के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। उसने पुलिस को बताया कि उसकी मां कैंसर से पीड़ित है और उस पर 10 लाख रुपये का कर्ज है। कर्ज चुकाने के लिए उसने चोरी की।

प्रमुख खबरें

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में Sourav Gurjar गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द