By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 04, 2026
गुवाहाटी, चार नवंबर गुवाहाटी के एक होटल में हुई गोलीबारी की घटना का मुख्य आरोपी बुधवार को शिवसागर जिले में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस गोलीबारी में पांच लोगों की जान गई थी।
जब वह शौच के लिए पुलिस वाहन से नीचे उतरा, तो उसने हमारे जांच अधिकारी का सरकारी हथियार छीनने की कोशिश की। इस दौरान हमारा अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी जान बचाने के लिए शिवसागर सदर थाने के प्रभारी को गोली चलानी पड़ी।’’ उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल गोगोई को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में स्थित ‘होटल बिलास इन’ में 26 अक्टूबर की रात होटल के प्रबंधन को लेकर संपत्ति के मालिकों और पट्टाधारक के बीच हुए विवाद के दौरान गोलीबारी की घटना हुई थी। इसमें एक कारोबारी परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था।