Gyanvapi Case hearing: इलाहाबाद HC ने ज्ञानवापी में सर्वे पर बढ़ाया स्‍टे, कल भी होगी सुनवाई

By अभिनय आकाश | Jul 26, 2023

ज्ञानवापी एएसआई सर्वे मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में दूसरे दिन सुनवाई हुई। मुख्य न्यायधीश की बेंच में हुई सुनवाई में मुस्लिम पक्ष का कहना था कि अगर हिंदू पक्ष के मुताबिक ये सर्वे हुआ तो मस्जिद की पूरी इमारत खत्म हो जाएगी। वहीं हिंदू पक्ष ने इस बात से इनकार किया है। सभी पक्षों को सुनने के बाद इलाहबाद हाई कोर्ट ने सर्वे पर स्टे को बढ़ा दिया है। अभी इस मामले में सुनवाई जारी रहेगी। मुस्लिम पक्ष ने दलील रखने के लिए समय मांगा है। आज शाम पांच बजे तक ही सर्वे पर रोक लगी थी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आज ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वेक्षण पर कल तक के लिए रोक लगा दी। मामले की सुनवाई कल दोपहर 3:30 बजे होगी। एएसआई अधिकारी को कल अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है। मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर की पीठ ने वाराणसी जिला न्यायाधीश के ज्ञानवापी मस्जिद के 21 जुलाई के एएसआई सर्वेक्षण आदेश को अंजुमन इंतजामिया मस्जिद समिति की चुनौती पर सुनवाई करते हुए आज यह आदेश पारित किया।एएसआई सर्वे नहीं करे इसी बात को लेकर मुस्लिम पक्ष लगातार तमाम अदालतों का दरवाजा खटखटाता रहा है। लेकिन अब सीधे हाई कोर्ट की तरफ से सर्वे का आदेश आ गया है। 

इसे भी पढ़ें: Gyanvapi Survey | ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वेक्षण मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

25 जुलाई को सुनवाई में क्या हुआ

हाई कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद और विश्वेश्वर मंदिर के सिविल केस की वैधता पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट अब 28 अगस्त को अपना फैसला सुनाएगा। मस्जिद कमिटी ने मंगलवार को हाई कोर्ट में याचिका दायर कर 21 जुलाई के वाराणसी की जिला अदालत के आदेश को चुनौती दी है। जिला अदालत ने एएसआई को मस्जिद परिसर का सर्वे करने का आदेश दिया था। अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमिटी ने 25 जुलाई को हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर इस पर सुनवाई की मांग की। पहले इस मामले को बुधवार को सुना जाना था। लेकिन कमिटी वकीलों ने अर्जेंसी के तहत एक दिन पहले ही इसकी सुनवाई किए जाने के लिए चीफ जस्टिस को आवेदन दिया। जिसके बाद चीफ जस्टिस ने करीब 4:30 बजे खुद इस मामले की सुनवाई शुरू की। दौरान मुस्लिम पक्ष की ओर से मुकदमे में एएसआई के पक्षकार न होने की बात कही गई। लगभग आधे घंटे चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों पक्षों की सहमति से अगली सुनवाई बुधवार को सुबह 9:30 बजे से करने का आदेश दिया है। 21 जुलाई को हिंदू पक्ष की याचिका पर वाराणसी की जिला जज की अदालत ने ज्ञानवापी का एएसआई सर्वे कराने और 4 अगस्त तक रिपोर्ट देने का आदेश दिया था। सोमवार सुबह ज्ञानवापी परिसर का सर्वे भी शुरू हो गया था। इसी बीच मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे पर दो दिनों की रोक लगाते हुए मुस्लिम पक्ष को हाई कोर्ट जाने की सलाह दी थी।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार