Gyanvapi case: वाराणसी जिला अदालत ने सुनाया फैसला, सभी 7 मामलों की एक साथ होगी सुनवाई

By अभिनय आकाश | May 23, 2023

वाराणसी जिला न्यायालय ने मंगलवार को फैसला सुनाया कि ज्ञानवापी से जुड़े सभी सात मामलों की सुनवाई एक साथ होगी। वाराणसी के जिला जज ने आदेश दिया कि ज्ञानवापी मामले से जुड़े सभी सातों मामलों की अब एक साथ सुनवाई होगी। कल जिला जज ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। ज्ञानवापी से जुड़े सभी सातों मुकदमों की सुनवाई अब एक साथ होगी। वाराणसी जिला अदालत ने मंगलवार को इस संबंध में फैसला सुनाया। इसे लेकर हिंदू पक्ष ने याचिका दायर की थी।

इसे भी पढ़ें: News Raftaar I PM Modi in Japan, Gyanvapi case, Anand Mohan, WTC Final की खबरें I Prabhasakshi

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल एक वीडियोग्राफिक सर्वेक्षण के दौरान वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में पाए गए एक "शिवलिंग" के कार्बन डेटिंग सहित "वैज्ञानिक सर्वेक्षण" को टाल दिया। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के निहितार्थ के बाद से कि शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की अनुमति मिलने पर बारीकी से जांच की जाएगी, आदेश में संबंधित निर्देशों का क्रियान्वयन अगली तिथि तक स्थगित रहेगा। हाई कोर्ट ने वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में कथित 'शिवलिंग' का 'वैज्ञानिक सर्वेक्षण' कराने का आदेश दिया गया था।  

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत