Gyanvapi Masjid: मुस्लिम पक्ष ने किया बंद का ऐलान, सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च, व्यास तहखाने में पूजा से जुड़ा है मामला

By रितिका कमठान | Feb 02, 2024

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में अदालत व्यास जी के तहखाना में पूजा पाठ की इजाजत दे चुकी है, इसके बाद बनारस में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। व्यास जी तहखाना में जिला जज द्वारा दिए गए आदेश के बाद यहां पूजा अर्चना शुरू हो गई है। अदालत के पैसे से एक तरफ जहां हिंदू पक्ष में खुशी का माहौल है वहीं मुस्लिम पक्ष विरोध करने में उतरा हुआ है। इस फैसले से मुस्लिम पक्ष नाराज है।

इस पत्र में अपील की गई है कि मुस्लिम पक्ष से बंद रखने को कहा गया है। पत्र में लिखा गया कि जिला जज वाराणसी के फैसले की बुनियाद पर जिला इंतिजामिया ने मस्जिद ज्ञानवापी के तहखाने कमें पूजा पाठ का इंतजाम किया है। यहां पूजा पाठ की शुरुआत हो गई है। इस फैसले के खिलाफ दो फरवरी को कारोबार और दुकानें बंद रखी जाएंगी। इस बंद के दौरान सभी से अमन बरकरार रखने की अपील की गई है।

कमेटी ने दी है यह दलील

अदालत में दाखिल अपील में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के न्यासी मंडल और आचार्य वेदव्यास पीठ मंदिर के पुजारी शैलेंद्र कुमार पाठक को पक्षकार के रूप में शामिल किया गया है। वाराणसी की अदालत के फैसले के खिलाफ यह अपील दाखिल की गई है। दलील में कहा गया है कि यह वाद स्वयं में पूजा स्थल अधिनियम, 1991 के तहत पोषणीय नहीं है। वाद में दावा किया गया है कि तहखाना का व्यास परिसर के स्वामित्व में होने या पूजा के लिए देखरेख कि जाने की चर्चा नहीं की गई थी।

पुलिस है मुस्तैद

गौरतलब है कि मुस्लिम पक्ष द्वारा बंद बुलाए जाने के बाद ज्ञानवापी परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के पास बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। शुक्रवार को होने वाली नमाज को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बरती हुई है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस फ्लैग मार्च भी कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Punjab Assembly सत्र 10 मिनट में स्थगित, Congress ने आप सरकार को घेरा

केरलम में SMA दवाओं को लेकर विवाद के बीच मंत्री K Muraleedharan की बैठक पर सफाई

Deepti Sharma नई भूमिका के लिए तैयार, कप्तान Smriti Mandhana को देंगी पूरा सहयोग

विधानसभा चुनाव से पहले Uttarakhand Congress ने 70 क्षेत्रों के लिए शुरू की न्याय यात्रा