By अंकित सिंह | May 19, 2023
सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में पाए गए कथित 'शिवलिंग' की उम्र निर्धारित करने के लिए कार्बन डेटिंग सहित एक वैज्ञानिक सर्वेक्षण को टाल दिया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती देने वाली एक अपील के बाद सुनवाई की गई थी जिसमें पिछले साल एक वीडियोग्राफिक सर्वेक्षण के दौरान ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में पाए गए एक शिवलिंग के वैज्ञानिक सर्वेक्षण का निर्देश दिया गया था। जानकारी के मुताबिक केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ‘शिवलिंग’ के प्रस्तावित वैज्ञानिक सर्वेक्षण को फिलहाल के लिए स्थगित करने की दलील से सहमत हैं। सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मामले की सुनवाई सात अगस्त तक के लिए टाल दी है।