Gyanvapi Mosque: 30 साल बाद ज्ञानवापी में रातों रात हुई पूजा, प्रशासन ने हटवाए बैरिकेड

By अंकित सिंह | Feb 01, 2024

बुधवार को अदालत द्वारा 'व्यास का तेखाना' में अनुमति दिए जाने के बाद ज्ञानवापी के एक तहखाने में पूजा की रस्में गुरुवार से शुरू हुईं। काशी विश्वनाथ मंदिर से सटी मस्जिद पर कानूनी लड़ाई में यह एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम था। 30 साल बाद ये पूजा की गई है। गुरुवार को एक श्रद्धालु ने कहा कि हम सभी यहां हर दिन सुबह 3-3 बजे दर्शन के लिए आते हैं। हम कोर्ट के आदेश से बेहद खुश और भावुक हैं। हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है। वकील सोहन लाल आर्य ने कहा कि हम आज बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अदालत का कल का फैसला अभूतपूर्व था... व्यवस्थाएं कर दी गई हैं लेकिन इसे (व्यास का तेखाना) अभी तक भक्तों के लिए नहीं खोला गया है। 

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी केस में हाई कोर्ट से भी आ गया बड़ा फैसला, वजूखाना के सर्वेक्षण मामले में अंजुमन इंतेजामिया कमिटी को नोटिस

वाराणसी की जिला अदालत ने बुधवार को ज्ञानवापी परिसर में स्थित व्यास जी के तहखाने में हिंदुओं को पूजा—पाठ करने का अधिकार देने का आदेश दे दिया। मुस्लिम पक्ष ने इस आदेश को अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है। हिंदू पक्ष के वकील मदन मोहन यादव ने बातचीत में इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिला न्यायाधीश अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने तहखाने में पूजा पाठ करने का अधिकार व्यास जी के नाती शैलेन्द्र पाठक को दे दिया है। उन्होंने बताया कि जिला न्यायाधीश ने अपने आदेश में जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि वादी शैलेन्द्र व्यास तथा काशी विश्वनाथ ट्रस्ट द्वारा तय किये गए पुजारी से व्यास जी के तहखाने में स्थित मूर्तियों की पूजा और राग-भोग कराए जाने की व्यवस्था सात दिन के भीतर कराएं।

प्रमुख खबरें

TMC में ऐतिहासिक बगावत! संसद तक पहुंची विद्रोह की आग, 20 सांसदों का दावा, क्या गिर जाएगी ममता बनर्जी की पकड़?

Patna Coaching Firing Controversy | मशहूर शिक्षक Khan Sir को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम रोक

Ranthambore National Park में सफारी के दौरान कैंटर के ब्रेक फेल, बाल-बाल बचे पर्यटक, चालक और वाहन पर लगा प्रतिबंध

लखनऊ में नाबालिग लड़कियों के लापता होने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब, DCP को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश