पीएम मोदी का ऐलान, H-1B Visa नवीनीकरण अब अमेरिका में ही संभव होगा, अहमदाबाद, बेंगलुरु में वाणिज्य दूतावास खुलेंगे

By रेनू तिवारी | Jun 24, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाशिंगटन में रोनाल्ड रेगन बिल्डिंग में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए घोषणा की कि संयुक्त राज्य अमेरिका बेंगलुरु और अहमदाबाद में नए वाणिज्य दूतावास खोलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अमेरिका की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा समाप्त करते हुए कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों की एक नयी, गौरवशाली यात्रा शुरू हो गई है और दुनिया दो महान लोकतंत्रों को अपने रिश्तों को मजबूत करते हुए देख रही है। वाशिंगटन स्थित रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग एंड इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच साझेदारी की पूर्ण क्षमता अब तक साकार नहीं हुई है और दोनों देशों के संबंध 21वीं सदी में दुनिया को फिर से बेहतर बनाने पर केंद्रित हैं।

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir | जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LOC के पास आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जवान घायल

नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास दुनिया के सबसे बड़े अमेरिकी राजनयिक मिशनों में से एक है। अपनी वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, दूतावास चार वाणिज्य दूतावासों - मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद में - की गतिविधियों का समन्वय करता है और यह सुनिश्चित करता है कि पूरे देश में अमेरिका-भारत संबंध मजबूत हैं।

राष्ट्रपति जो बिडेन और प्रथम महिला जिल बिडेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा पर थे। अपनी यात्रा के तीसरे दिन, प्रधान मंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया।

प्रमुख खबरें

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार

Delhi के मदनपुर खादर में डेयरी पर Firing मामले में आरोपी भूपेन्द्र गिरफ्तार

Rajasthan में निकाय चुनाव को लेकर BL Santhosh ने BJP कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

North India में भारी बारिश से Delhi-NCR में भरा पानी, UP और Bihar में बाढ़ का संकट