Health Tips: वर्कआउट के बाद भी बढ़ रहा है मोटापा, तो इन आदतों को आज ही कह दें अलविदा

By मिताली जैन | Jul 27, 2025

हेल्दी रहने के लिए हम सभी वर्कआउट करते हैं। वर्कआउट करने से वजन कम करने या फिर उसे मेंटेन रखने में भी मदद मिलती है। ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं या फिर पार्क में रनिंग करते हैं। लेकिन फिर भी उनका वजन कम नहीं होता। कभी-कभी तो उल्टा मोटापा बढ़ने लगता है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: ओवरवेट महिलाओं का आसानी से कम होगा वेट, जरूर फॉलो करें ये वर्कआउट टिप्स

नींद कम लेना

अगर आप हर दिन 7-8 घंटे की नींद नहीं लेते हैं तो हो सकता है कि आपके शरीर का फैट अच्छी तरह से बर्न ना हो। दरअसल, नींद कम लेने से शरीर में एक स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल निकलता है। ये हार्मोन पेट पर चर्बी बढ़ाने लगता है। साथ ही, भूख बढ़ाने वाला हार्मोन घ्रेलिन बढ़ जाता है और पेट भरने का एहसास देने वाला हार्मोन लेप्टिन घट जाता है। इससे वजन कम होने की जगह बढ़ना शुरू हो जाता है।

वर्कआउट के बाद ओवरईटिंग करना

कुछ लोग घंटों वर्कआउट करते हैं, लेकिन उसके बाद अक्सर ओवरईटिंग करने लग जाते हैं। उन्हें लगता है कि उन्होंने बहुत पसीना बहाया है तो अब वे जितना मन चाहे खा सकते हैं। लेकिन ऐसा करने से वजन घटने की जगह बढ़ने लगता है। सच्चाई ये है कि आमतौर पर एक घंटे एक्सरसाइज करने से आप सिर्फ 200-400 कैलोरी ही बर्न कर पाते हैं। लेकिन बाद में ओवरईटिंग करके आप एक बार में ही 1000-2000 कैलोरी इनटेक कर लेते हैं।

खाना छोड़ना या गलत तरीके से डाइटिंग करना

कुछ लोग जल्दी वजन कम करने के चक्कर में खाना छोड़ देते हैं। लेकिन इससे शरीर स्टार्वेशन मोड में चला जाता है। जिसकी वजह से फैट बर्न होने की जगह जमा करना शुरू कर देता है। गलत तरीके से डाइटिंग भी आपको मोटा बना सकती है। मसलन, ब्रेकफास्ट स्किप किया, दोपहर में सिर्फ सूप पिया और शाम को इतना भूख लगी कि समोसे, बिस्किट, जो भी मिला सब खा लिया। ऐसे में गिल्ट महसूस होता है, लेकिन वजन वही का वही बना रहता है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026 | Lionel Messi की ऐतिहासिक हैट्रिक! अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को रौंदा, टूटे पेले और रोनाल्डो के बड़े रिकॉर्ड

G7 Summit 2026 In France | पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच महाबैठक! व्यापार, ऊर्जा और समुद्री सुरक्षा पर बड़ा कूटनीतिक रोडमैप तैयार

India-Canada Relations Free Trade Agreement | पीएम मोदी और कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के बीच रक्षा, मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत पूरी

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त