India China Tension: बनाया था 10 लाख सुसाइड ड्रोन वाला प्लान... अब भारत के 'धमाके' से हिल गया चीन

By अभिनय आकाश | Dec 26, 2024

चीन की सेना सीमा पर एक नई साजिश रच रही है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक चीन करीब 10 लाख सुसाइड ड्रोन तैयार कर रहा है। आत्मघाती ड्रोन मतलब उड़ता हुआ बम जो चुपके से दुश्मन को तबाह करता है। आत्मघाती ड्रोन ने अपने अचूक हमले से रूस-यूक्रेन से लेकर अजरबैजान-आर्मेनिया तक की जंग में आपनी ताकत का लोहा मनवाया है। इस ऑर्डर से साफ हो गया है कि चीन आधुनिक युद्ध में इसका जमकर इस्तेमाल करने जा रहा है। चीन बड़े पैमाने पर युद्ध की तैयारी में जुटा हुआ है। हालांकि भारतीय सेना को स्वदेशी ड्रोन नागास्त्र वन का पहला बैच मिल गया है। ये हवा में मंडराते हुए अपने टारगेट पर सटीक निशाना लगाने में सक्षम है। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने पनामा नहर पर कब्जे की दी खुली धमकी, चीन ने कुछ इस अंदाज में किया रिएक्ट

के-9 वज्र तो पहले से ही तैनात किया जा चुका है। नए तोपों के आने से सेना को और ताकत मिलेगी। आपको बता दें कि ये तोप अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं। के-9 टी बेहद ऊंचाई वाले इलाकों में शून्य से नीचे के तापमान वाले इलाकों में भी हमला करने में सक्षम हैं। ये तो पहाड़ी और संकड़े रास्तों से भी दुश्मन पर हमला कर सकता है। के-9 वज्र टी के साथ सेना सटीकता के साथ लंबी दूरी तक हमला करने में सक्षम होगी। के-9 टी वज्र के ऑपरेशनल रेंज 360 किलोमीटर तक है, जो 18 से 54 किलोमीटर तक है। एक के-9 वज्र टी में 48 गोलो स्टोर किए जा सकते हैं। आज की तारीख में 100 के-9 टी वज्र टैंक भारतीय सेना में शामिल हैं। आने वाले वक्त में 100 और तोपें आ सकती हैं। 

Stay updated with International News in Hindi

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान