पाकिस्तानी अदालत ने मुंबई हमलों के मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद को सुनाई 10 साल कैद की सजा

By Nidhi Avinash | Nov 19, 2020

पाकिस्तान की अदालत ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद को आतंकी मामलों में साढ़े 10 साल जेल की सजा सुनाई। इसके साथ ही कोर्ट ने सईद की सारी संपत्ति जब्त करने का भी आदेश दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सईद पर इस समय आतंक वित्तपोषण समेत 29 मामले चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बाइडेन को ट्रंप प्रशासन से नहीं मिल रहा कोई सहयोग, सत्ता हस्तांतरण में हो रही देरी

इसके अलावा जमात उद दावा के ज़फर इकबाल, और याहया मुहाजिद को दो अलग-अलग आरोपों में पांच साल और दूसरे मामले में छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। उन पर भी रु .110,000 का जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि संदिग्धों की सारी संपत्ति जब्त कर ली गई है।  बता दें कि हाफिज सईद 2011 में मुंबई में कई जगहों पर हुए आतंकवादी हमलों का सरगना है। 

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई