Hair Care Tips: सर्दियों में सिर में खुजली होने के साथ झड़ रहे बाल, अपनाएं ये घरेलू उपाय, बालों में आएगी नई जान

By अनन्या मिश्रा | Dec 12, 2023

सर्दियों में हमारे शरीर को अधिक पोषण की जरूरत होती है। क्योंकि इस मौसम में नमी के चलते बालों और त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में अगर आप समय रहते इन समस्याओं पर गौर करते हैं, तो यह समस्या अधिक गंभीर नहीं होंगी। सर्दी के मौसम में ड्राई स्कैल्प होने की वजह से खुजली होने के साथ बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Leftover Recipes: बची हुई आलू गोभी की सब्जी से बनाएं टेस्टी और हेल्दी डिश, नोट कर लें रेसिपी

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से न सिर्फ खुजली दूर होगी। बल्कि स्कैल्प को भी पर्याप्त पोषण मिलेगा। वहीं ड्राई स्कैल्प को पर्याप्त पोषण देने के लिए आप टी ट्री ऑयल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें। फिर इससे स्कैल्प की मसाज करें। वहीं 2 घंटे बीतने के बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो डालें। 

जोजोबा ऑयल

बता दें कि यह ऑयल बालों की जड़ों को अच्छे से मॉइस्चराइज करता है। जिससे ड्राई स्कैल्प और खुजली की समस्या कम होती है। इसके लिए आप जोजोबा ऑयल से हल्के हाथों से अपनी स्कैल्प पर मसाज करें। फिर इसे 2 घंटा या फिर रातभर के लिए लगा रहन दें। अगली सुबह माइल्ड शैंपू से बालों को धो डालें।

कोकोनट ऑयल 

बालों के लिए नारियल का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। इस तेल से स्कैल्प की ड्राइनेस और डैंड्रफ की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए आप नारियल तेल को हल्का गुनगुना कर स्कैल्प पर अप्लाई कर मसाज करें। 

अरंडी का तेल

स्कैल्प की ड्राईनेस कम करने में अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑयल भी आपकी मदद कर सकता है। इस तेल को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं। अगर आर बेहतर रिजल्ट चाहते हैं, तो सप्ताह में करीब 2 बार इसका इस्तेमाल जरूर करें।

जैतून का तेल

यह तेल आपके ड्राई स्कैल्प को हील करने में सहायक होता है। इससे न सिर्फ स्कैल्प मॉइस्चराइज होता है, बल्कि खुजली की समस्या भी दूर होती है। इसलिए ऑलिव ऑयल को हल्का गुनगुना कर स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर करीब 2 घंटे बाद किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।

प्रमुख खबरें

Sanju Samson और Abhishek Sharma के निडर खेल की कोच Sitanshu Kotak ने की तारीफ

Beauty Tips: Karwa Chauth पर Gajra Hairstyle से पाएं खूबसूरत लुक, जूड़ा और चोटी में ऐसे सजाएं फूल

Sensex और Nifty में 1% से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 730 अंक टूटकर 72,519 पर

Supriya Sule के Spycam Pen वाले आरोप पर Devendra Fadnavis का तंज, बोले- यह डिवाइस क्या है?