Hair Care Tips: बालों की प्रॉब्लम्स को जानकर चुनें सही हेयर ऑयल

By सूर्या मिश्रा | Dec 21, 2022

हर किसी के बाल अलग तरह के होते है किसी के स्ट्रेट और सॉफ्ट तो किसी के कर्ली तो किसी के रफ। इसी तरह हर किसी के बालों को पोषण की जरुरत भी अलग तरह की होती है। बालों के लिए ऑयल भी बालों की जरूरत के हिसाब से चूज करना होता है लेकिन हम जो भी हेयर ऑयल घर में मौजूद होता है उसको अपने बालों में इस्तेमाल करते है या फिर टीवी के विज्ञापनों में सुझाये गए हेयर ऑयल का यूज करते हैं। इस तरह से बालों की जरुरत समझे बिना हेयर ऑयल इस्तेमाल करने से आपके बाल डैमेज होते हैं। आज हम आपको बालों के लिए हेयर ऑयल चूज करने का सही तरीका बताएंगे-

रूखे बाल
अगर आपके बाल एकदम रूखे और बेजान रहते हैं तो अंगूर के बीजों का तेल या फिर अनार के बीजों का तेल आपके बालों में जान डाल देंगे। यह तेल आप थोड़ी मात्रा में नारियल तेल में मिक्स करके बालों में अप्लाई कर सकते हैं। ऑलिव ऑयल भी आपके बालों का रूखापन दूर करके उनको शाइनी बनाने में आपकी हेल्प करेगा, ऑलिव ऑयल में एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन E पाया जाता है। यह तेल आपके बालों को नरिशमेन्ट देंगे और उनको रिपेयर भी करेंगे। अनार का तेल बालों का रूखापन भी दूर करने में मददगार है।

ऑयली बाल
अगर आपके बाल शैम्पू करने के बाद भी चिपचिपे रहते हैं तो आपके बाल ऑयली हैं। ऑयली बालों के लिए आंवला ऑयल बेस्ट है। यह आपके बालों के ऑयलीनेस को दूर करके सीबम को बैलेंस रखेगा। आंवला आपके बालों की डैमेज को भी रिपेयर करने में सहायक है,आंवला बालों की शाइन बढ़ाने में भी हेल्प करता है।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप