हैती भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,419 हुई, 6,000 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2021

लेस कायेस (हैती)। हैती में पिछले सप्ताहांत में आए 7.2 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,419 हो गई है और घायलों की संख्या भी बढ़कर 6,000 हो गई है। कैरेबियाई देश की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस भूकंप के कारण मकानों, कार्यालयों और गिरजाघरों समेत हजारों ढांचे तबाह हो गए हैं। हैती में सोमवार रात को ऊष्णकटिबंधीय तूफान पहुंचने के कारण स्थिति और भयावह हो सकती है। इस तूफान के कारण तेज हवाएं चलने, भारी बारिश होने, भूस्खलन होने और अचानक बाढ़ आने की आशंका है।

प्रमुख खबरें

Delhi में 10000 छात्रों के लिए बनेंगे Hostel, CM Rekha Gupta ने किया ऐलान

तेंदुआ शिकार मामला: Wildlife SOS प्रमुख की याचिका पर सुनवाई को Supreme Court तैयार

Periods से पहले के हर बदलाव को सामान्य PMS न समझें, ये हैं गंभीर Warning Signs

UCC पर Amit Shah के रुख के साथ टीडीपी, आंध्र प्रदेश इकाई अध्यक्ष ने दिया समर्थन