Baba Ramdev पर टिप्पणी मामले में Digvijay Singh बरी, हाजीपुर कोर्ट ने दी राहत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को बाबा रामदेव पर कथित टिप्पणी से जुड़े 14 वर्ष पुराने मानहानि मामले में बिहार के हाजीपुर की एक अदालत ने बरी कर दिया है। यह जानकारी उनके अधिवक्ता ने दी। दीवानी मामलों की अदालत के अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अभिमन्यु कुमार ने बृहस्पतिवार को मामले की अंतिम सुनवाई के बाद दिग्विजय सिंह को आरोपों से मुक्त कर दिया।

अधिवक्ता ने बताया कि मामले में वादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता रविशंकर सिंह पैरवी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुनवाई के दौरान करीब 12 वर्ष पहले दिग्विजय सिंह स्वयं हाजीपुर की अदालत में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करा चुके थे। उस समय वह सांसद थे और यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने TMC नाम और जोड़ा फूल चुनाव चिह्न के उपयोग पर लगाई अंतरिम रोक

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए

Mumbai Cyber Police ने 1.12 करोड़ की ठगी में IIT Graduate और बैंक मैनेजर समेत छह को दबोचा