Aero India: पहली बार HAL अगली पीढ़ी के सुपरसोनिक लड़ाकू प्रशिक्षण विमान के प्रतिरूप का प्रदर्शन करेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2023

बेंगलुरु। हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) पहली बार अगली पीढ़ी के सुपरसोनिक प्रशिक्षण विमान के प्रतिरूप (स्केल मॉडल) का प्रदर्शन करेगा। कंपनी हिंदुस्तान लीड इन फाइटर ट्रेनर (एचएलएफटी-42) के स्केल मॉडल का यहां सोमवार से शुरू हो रहे ‘एयरो इंडिया-2023’ में प्रदर्शन करेगी। एचएलएफटी-42 अगली पीढ़ी का सुपरसोनिक प्रशिक्षण विमान है जो आधुनिक जंगी विमान के प्रशिक्षण में अहम भूमिका निभाएगा। सुपरसोनिक से आशय आवाज की गति से अधिक तेज गति से है।

एचएएल का मुख्यालय बेंगलुरु में हैं। कंपनी की ओर से कहा गया कि अपने इनडोर पवेलियन में एचएएल का प्रमुख आकर्षण भारतीय मल्टी रोल हेलीकॉप्टर का स्केल मॉडल, अगली पीढ़ी का एचएलएफटी-42 और एलसीए एमके 2, हिंदुस्तान टर्बो-शाफ्ट इंजन-1200, आरयूएवी, एलसीए ट्रेनर और हिंदुस्तान-228 के मॉडल होंगे।

प्रमुख खबरें

आर वैशाली ने रचा इतिहास, FIDA विमेंस कैंडिडेट्स की बनीं चैंपियन

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा, कोहली-रसिक का जलवा

Vivo T5 Pro 5G हुआ India में Launch, जानें दमदार Camera और प्रोसेसर वाले फोन का Price.

Snapchat को डबल झटका: 20% कर्मचारियों की छंटनी, Perplexity AI संग Mega Deal भी हुई कैंसिल।