योगी सरकार के साढ़े सात वर्ष के राज में एनकाउंटर का अर्ध शतक

By संजय सक्सेना | Sep 23, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साढ़े सात वर्ष के कार्यकाल में यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने खूंखार अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराने की हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। 50 वें अपराधी के रूप में एसटीएफ ने सुल्तानपुर डकैती कांड के आरोपी बदमाश अनुज को मार गिराया। आज 23 सितंबर की सुबह सुल्तानपुर डकैती कांड में शामिल एक लाख के इनामी अनुज प्रताप सिंह को एसटीएफ ने उन्नाव में एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। एसटीएफ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एसटीएफ ने विभिन्न आपराधिक मामलों में लिप्त 872 अपराधियों व अवैध नशा तथा हथियार तस्करों सहित 379 साइबर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा है। वहीं 7,015 कुख्यात और इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें: किसी यादव बदमाश के ही मारे जाने ही अखिलेश क्यों करते हैं प्रलापः राजभर

उन्होंने बताया कि अवैध नशे के कारोबार में लिप्त 1,082 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 91147.48 किलो गांजा, 2054.651 किलो चरस, 19727.1 किलो डोडा, 7.06 किलो मारफीन, 723.758 किलो स्मैक, 21.521 किलो हेरोइन, 181.012 किलो अफीम व 6.1 किलो ब्राउन शुगर बरामद की गई।इसी प्रकार प्रतिबंधित वन्य जीवों का शिकार कर उनकी तस्करी करने वाले विभिन्न गिरोह के 170 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 341 किलो कछुआ कैलीपी, 2 पैंगोलिन, एक बाघ की खाल, 18 किलो बाघ की हड्डी, दो हाथी दांत, 8011 कछुए, 563.1 किलो लाल चंदन की लकड़ी, 44 हाथी दांत से बनी वस्तुएं, तेंदुए के 25 दांत व 24 नाखून व 110 सियार सिंगी तथा अन्य वस्तुएं बरामद की गई हैं।

इसी के साथ अविनाश ने कहा दिल्ली से सटा गौतमबुद्ध साइबर अपराधियों का सबसे बड़ा गढ़ बन गया है। सात वर्षों में यहां से 225 साइबर अपराधियों को दबोचा जा चुका है। एसटीएफ के डीएसपी दीपक सिंह ने बताया कि इसके अलावा लखनऊ से 116 व गाजियाबाद से नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एसजीपीजीआई की एसोसिएट प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट करके करीब दो करोड़ की ठगी करने वाले गैंग के 16 साइबर अपराधी भी शामिल हैं। साथ ही प्रदेश में सबसे बड़े आनलाइन ठगी के गिरोह का राजफाश कर 105 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

प्रमुख खबरें

GST Collection ने तोड़े सारे Record, अप्रैल में सरकारी खजाने में आए 2.43 लाख करोड़ रुपये

Iran का पलटवार: Supreme Leader खामेनेई की गंभीर हालत की खबरें झूठी, बताया Western साजिश

Iran-US संकट से तेल की कीमतों में आग! Hormuz पर बढ़ा तनाव, Pakistan लाया नया प्रस्ताव

Noida में मजदूरों की अनदेखी? BJP MLA धीरेंद्र सिंह ने CM Yogi को पत्र लिख मांगा ठोस Action Plan