रिसर्च में हुआ खुलासा! 45% पुरुष चार महीने तक नहीं करते अपनी बेडशीट चेंज, जानिए कारण

By प्रिया मिश्रा | May 03, 2022

हम सभी रोज़ नहाते हैं और कपड़े बदलते हैं क्योंकि स्वस्थ रहने के लिए पर्सनल हाइजीन बहुत जरुरी है। अगर हम आपसे पूछें कि आप अपनी बेडशीट कितने दिन में बदलते हैं तो शायद यह सवाल आपको अटपटा लगे। लेकिन यही सवाल यूके के एक शोध में पूछा गया है। ब्रिटेन में कुल 2,250 अविवाहित पुरुषों से पूछताछ की गई। वे सब अकेले रहते हैं। उनके साथ परिवार में कोई नहीं रहता है। इस सर्वे में यह पाया गया है कि 45% अविवाहित पुरुष चार महीने तक एक ही बिस्तर पर सोते हैं।

मनोवैज्ञानिक, न्यूरोसाइंटिस्ट और नींद विशेषज्ञ, डॉ लिंडसे ब्राउनिंग ने रेडियो 1 न्यूज़बीट को बताया कि "यह वास्तव में एक अच्छी योजना नहीं है।" डॉ ब्राउनिंग का सुझाव है कि बेडशीट को हफ्ते में एक बार या अधिकतम दो हफ्तों में एक बार बदलना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, "पसीना चादरों में चला जाता है, जिससे न केवल खराब गंध आती है, बल्कि गंदगी भी जमा हो जाती है। सिर्फ पसीना ही नहीं, हमारी अपनी मृत त्वचा कोशिकाएं भी कुछ ऐसी होती हैं जिन्हें हमें धोना पड़ता है। यदि आप अपनी चादरें नहीं धोते हैं, तो आपकी मृत त्वचा कोशिकाएं उनमें बनने जा रही हैं।" उन्होंने कहा, "इससे उन घुनों का जन्म हो सकता है जो गंदगी को खाते हैं। ये घुन तब त्वचा पर चकत्ते और परेशानी पैदा कर सकते हैं।"

प्रमुख खबरें

Balod में छात्रा पर Acid Attack: शादी से इनकार पर प्रेमी व दोस्त ने फेंका था तेजाब, दोनों गिरफ्तार

Mansingh Thakur का अल्टीमेटम, मांगें न मानने पर 8 October से HRTC का चक्का जाम

NBFC Gold Loan 69.1% उछलकर 3.65 लाख करोड़ पहुंचा, हाउसिंग लोन में भी सुधार

GST अधिकारियों की गिरफ्तारी शक्ति खत्म करने की तैयारी, अपराध साबित होने पर ही होगी कार्रवाई