आसान नहीं था.... बेटे के जन्म के 8 महीने बाद ही टूट गया Halle Bailey और DDG का रिश्ता, रैपर ने की घोषणा

By एकता | Oct 04, 2024

हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द लिटिल मरमेड' की अभिनेत्री हैली बेली अपने पार्टनर अमेरिकी यूट्यूबर और रैपर डैरिल ड्वेन ग्रैनबेरी जूनियर से अलग हो रही हैं। डीडीजी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाकर इस बात की घोषणा की। उन्होंने लिखा, 'प्रिय मित्रों और समर्थकों, बहुत चिंतन और हार्दिक बातचीत के बाद, हैली और मैंने अलग होने का फैसला किया है।'

इसे भी पढ़ें: Italy में एक भव्य समारोह में Millie Bobby Brown और Jake Bongiovi ने दूसरी बार रचाई शादी, साझा की तस्वीरें

डीडीजी ने आगे लिखा, 'हमने जो कुछ भी साझा किया है। हमारे रिश्ते में आए बदलावों के बावजूद, एक-दूसरे के लिए हमारा प्यार गहरा और सच्चा बना हुआ है। हम अभी भी सबसे अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे को प्यार करते हैं। जैसा कि हम अपनी व्यक्तिगत यात्राओं और सह-माता-पिता के रूप में अपनी भूमिकाओं पर ध्यान केंद्रित करते हैं, हम अपने द्वारा बनाए गए बंधन और हमारे द्वारा साझा किए गए खूबसूरत पलों को संजोते हैं। जैसे-जैसे हम इस बदलाव से गुज़र रहे हैं, हम आपकी समझ और समर्थन की माँग करते हैं। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।'

इसे भी पढ़ें: पीकी ब्लाइंडर्स फिल्म से Cillian Murphy ने साझा किया अपना पहला लुक, बूढ़े टॉमी शेल्बी को देखकर हैरान हुए फैंस

बेली और डीडीजी ने अगस्त 2022 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। हालांकि, दोनों के रिश्ते में होने की अफवाह जनवरी से उड़ रही थी। दोनों को पहली बार लास वेगास में अशर कॉन्सर्ट के दौरान देखा गया था। ड्रिंक के दौरान दोनों की गपशप की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं, जिसके बाद डीडीजी ने खुद अपनी आईजी स्टोरी पर तस्वीरें शेयर कीं। इसमें दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे और डीडीजी ने हैली को अपनी बाहों में भर रखा था। एक साल से ज़्यादा समय तक डेट करने के बाद दोनों ने अपने बेटे हेलो का जीवन में स्वागत किया।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा