आखिरकार हमास ने टेक दिए घुटने, 60 दिनों के सीजफायर को तैयार, रखी ये शर्त

By अभिनय आकाश | Aug 19, 2025

इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग को दो बरस बीतने वाले हैं। 7 अक्टूबर 2023 को ये जंग शुरू हुई थी। अब खबर आई है कि हमास सीजफायर के लिए तैयार है। फिलिस्तीन के अधिकारी ने अलजजीरा और बीबीसी जैसे संस्थानों से बताया है कि हमास अब सीजफायर के लिए तैयार है। गाजा युद्ध में हालात और भी भयावह हो गए हैं। फिलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 62 हजार से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं और डेढ़ लाख से ज्यादा घायल हुए हैं। मंत्रालय का कहना है कि लगभग दो हजार लोग मानवीय सहायता लेने की कोशिश में भी मारे गए। इस बीच हमास ने मिस्र और कतर की मध्यस्थता से पेश किए गए नए युद्धविराम प्रस्ताव को बिना किसी संशोधन के स्वीकार कर लिया है। प्रस्ताव में 60 दिन के युद्धविराम और बंधकों की दो चरणों में रिहाई की बात है। 

इसे भी पढ़ें: Israel ने प्रियंका गांधी को हमास हमदर्दों का चेहरा बना दिया, कांग्रेस महासचिव का गाजा प्रेम और इसके निहितार्थ

बताया जाता है कि आईडीएफ नहीं चाहती है कि वो गाजा पर कब्जा करे। लेकिन नेतन्याहू ऐसा कर रहे थे कि हम गाजा को कैप्टर करेंगे। फिर एक रिपोर्ट आई जिसमें कहा गया कि गाजा सिटी को कैप्टर किया जाएगा। अभी इजरायल चाहता है कि गाजा में डि-मिलिट्राइजेशन हो जाए। वहां पर कोई भी आर्मी न रहे। कोई भी फिलिस्तीन की की अथॉरिटी रहे। वहां की जो सरकार है उसमें हमास को कोई रोल न रहे। हालांकि सीजफायर को लेकर इजरायल की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ये हमास की ओर से फिलिस्तीन के माध्यम से जानकारी दी गई है।   

प्रमुख खबरें

Haryana के Ambala में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत, FIR दर्ज

Kanpur विमान हादसा: AAIB की रिपोर्ट में खुलासा, Garg Aviation ने नहीं किया था निगरानी नियमों का पालन

बिहार के बगहा में Gandak River का तटबंध 10 मीटर टूटा, तीन गांवों में बाढ़ का खतरा

Bhagat Singh का Lucknow से जुड़ाव: Kakori Action पर उनके लेखन को Dastangoi में पेश करेंगे कलाकार