हमास ने ‘‘मारे गए दो बंधकों के ताबूत’’ इजराइल को सौंपे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2025

हमास ने ‘‘मारे गए दो बंधकों के ताबूत’’ शनिवार देर रात इजराइल को सौंपे। इजराइल ने यह जानकारी दी। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास पर युद्ध विराम के तहत शेषबंधकों के अवशेष जल्द से जल्द इजराइल को सौंपे जाने का दबाव बढ़ा दिया है।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि रफाह को फिर से खोलना इस बात पर निर्भर करेगा कि हमास सभी मृत 28 बंधकों के अवशेष लौटाने की युद्धविराम की शर्त को कैसे पूरा करता है। इन दो शवों को मिलाकर हमास ने अब तक 12 बंधकों के अवशेष सौंप दिए हैं।

रफाह सीमा युद्ध से पहले इजराइल के नियंत्रण से बाहर रही एकमात्र सीमा है और इजराइल द्वारा गाजा पट्टी पर नियंत्रण कर लिये जाने के बाद मई 2024 से इस सीमा को बंद कर दिया गया।

इजराइल द्वारा फलस्तीनियों के शव बिना नाम के केवल संख्या के साथ लौटाए जा रहे हैं। गाजा का स्वास्थ्य मंत्रालय उनकी तस्वीरें ऑनलाइन साझा कर रहा है। युद्ध विराम समझौते के तहत इजराइल ने शनिवार को गाजा को 15 फलस्तीनियों के शव लौटा दिए जिससे अब तक लौटाए गए शवों की संख्या 135 हो गई है।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद