हमास ने चार वर्षीय एबिगेल एडन को रिहा कर दिया है: बाइडन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2023

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हमास द्वारा बंधक बनाई गई चार वर्षीय अमेरिकी लड़की एबिगेल एडन को रिहा किए जाने की रविवार को पुष्टि की और कहा कि वह इजराइल में सुरक्षित है। बाइडन ने पत्रकारों से कहा, “शुक्र है कि वह घर लौट गई है। मेरी इच्छा थी कि मैं उसे गोद में लेने के लिए वहां होता।”

हमास के आतंकवादियों ने सात अक्टूबर को हमला करके एबिगेल के माता-पिता की हत्या कर दी थी। एबिगेल जान बचाने के लिए भागकर पड़ोसी के घर चली गई थी। पड़ोस में रहने वाली हागर नामक महिला अपने तीन बच्चों के साथ एडन को अपने साथ ले गई थी, लेकिन फिर वे लापता हो गए। बाद में पुष्टि हुई कि उन सभी को बंधक बना लिया गया है।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते