Israel Hamas War: कल होगा इनकी तकदीर का फैसला...हमास ने 3 इजराइली बंधकों का वीडियो किया जारी

By अभिनय आकाश | Jan 15, 2024

इजरायल हमास जंग को 100 दिन बीत चुके हैं। इजरायली सेना की तरफ से अभी भी गाजा पर लगातार हवाई हमले जारी हैं। जंग के 100 दिन पूरे होने पर हमास ने तीन इजरायली बंधकों का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो जारी किया है, इसमें नोवा रेव अटेंडेन्ट नोआ अर्गमानी भी शामिल है, जो फुटेज के बाद बंधक संकट का चेहरा बन गई थ। एक्स पर साझा किए गए वीडियो में, अर्गामानी, साथी बंधक योसी शारबी और इटाई स्विरस्की हिब्रू में अपना परिचय देते हुए और इजरायली सरकार से उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं करने का अनुरोध करते हुए दिखाई दे रहे हैं।  वीडियो के अंत में लिखा है कि इनकी तकदीर में क्या लिखा है ये कल पता चलेगा। 

इसे भी पढ़ें: नेतन्याहू ने नरसंहार मामले को किया खारिज, एर्दोगन ने कहा- इज़राइल को दोषी ठहराया जाएगा

 इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में जारी युद्ध के 100 दिन पूरे होने के बीच कहा कि इजराइल हमास के खिलाफ जीत मिलने तक युद्ध जारी रखेगा और अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) समेत कोई उसे रोक नहीं सकता। संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत ने दक्षिण अफ्रीका के इन आरोपों को लेकर दो दिन सुनवाई की कि इजराइल फलस्तीनियों का जनसंहार कर रहा है। इजराइल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।  

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR