पोप फ्रांसिस के निधन पर हमास ने चौंकाया, जारी किया बयान

By अभिनय आकाश | Apr 23, 2025

दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक नेता पोप फ्रांसि का 21 अप्रैल को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके स्मृति में भारत ने तीन दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान किया है। पोप फ्रांसिस के निधन के बाद देश दुनिया से प्रतिक्रिया आईं, सभी ने शोक जताया। लेकिन इसी बीच कैथोलिक पोप के निधन पर हमास का हैरान कर देने वाला बयान सामने आया है। पोप के अंतिम भाषण में मध्य पूर्व के ईसाइयों को दिए गए संदेश के बाद हमास का बयान सामने आया है। पोप फ्रांसिस के निधन के कुछ घंटों बाद हमास ने चर्च से कहा कि इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन (हमास) वेटिकन के पोप फ्रांसिस के निधन पर वैश्विक कैथोलिक चर्च और सभी ईसाइयों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सच्ची सहानुभूति व्यक्त करता है, जिनका जीवन मानवीय और धार्मिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए समर्पित था।

इसे भी पढ़ें: इजराइल के पास गाजा में युद्ध जारी रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं है: नेतन्याहू

इसी क्रम में एक मुल्क ऐसा भी है जिसने पोप फ्रांसिस के निधन के बाद एक पोस्ट किया और फिर उसे तुरंत डिलीट भी कर दिया। लेकिन हाईटेक हो चुकी दुनिया में वो उसे सुर्खियां बटोरने से नहीं रोक सके। ये मुल्क इजरायल है। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोप फ्रांसिस की मृत्यु के बाद इजरायल द्वारा शोक संदेश पोस्ट किया गया और पोस्ट किए जाने के कुछ ही घंटों के भीतर इसे हटा दिया गया। अधिकारियों ने बाद में गलती से किया गया पोस्ट बताया।  इसे हटाने का कारण गाजा में इजरायल की कार्रवाइयों की पोप की मुखर निंदा बताया गया। 

प्रमुख खबरें

जमीन बेचकर बेटे को बनाया Cricketer, Bihar के Vaibhav Suryavanshi की Team India तक की संघर्ष गाथा

World Cup 2026 पर विवादों का साया, अब Lionel Messi की Private जानकारी लीक होने से मचा हड़कंप

Mohammed Siraj को क्यों दिया गया आराम, आंकड़ों ने बताई भारतीय टीम की बड़ी रणनीति

USA ने तोड़ा FIFA World Cup का सपना, घर लौटे Omar Artan का हुआ हीरो जैसा ग्रैंड वेलकम