हमीरपुर में Municipal Corporation ने कसी कमर, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर लगेगा जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 20, 2026

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर नगर निगम ने त्योहारों के मौसम से पहले मुख्य बाजार में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर आवागमन बाधित करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाने और सामान जब्त करने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान बाजारों में लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नगर निगम ने दुकानदारों को अपनी दुकानों के शटर के सामने सामान या अन्य वस्तुएं नहीं रखने का निर्देश दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि यह दल अग्निशमन जल बिंदुओं के आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण करेगा, ताकि आपात स्थिति में दमकल की गाड़ियां बिना किसी बाधा के पानी के स्रोतों तक पहुंच सकें। शर्मा ने दुकानदारों से नगर निगम को सहयोग देने की अपील की, ताकि त्योहारों के दौरान लोग बाजार में आसानी से आ-जा सकें और सुविधाजनक तरीके से खरीदारी कर सकें। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यातायात जाम कम करने और मुख्य बाजार से आवाजाही सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने हमीरपुर शहर में एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू करने का भी आदेश दिया है। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर ने कहा कि किसी को भी आम लोगों के लिए परेशानी पैदा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Manoj Joshi ने Sardar Patel बनने के लिए 7 साल किया शोध, पढ़ीं 260 से ज्यादा किताबें

KBC 18 में Amitabh Bachchan ने की Mika Singh की तारीफ, कहा- जया जी को पसंद है आपकी आवाज

क्या Kim Jong Un जिंदा हैं? मौत की खबरों के बीच सामने आईं नई तस्वीरें

Siddharth Khera भगोड़ा घोषित, 400 करोड़ के Maritime फ्रॉड में दिल्ली कोर्ट का बड़ा आदेश