Samudrik Shastra के अनुसार हथेली के पीछे बाल होना तय करता है आपका भविष्य और स्वभाव

By अनन्या मिश्रा | Oct 30, 2026

सनातन धर्म में सामुद्रिक शास्त्र को बेहद अहम माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जातक के शरीर की बनावट और तिलों की स्थिति से जातक के भविष्य से जुड़ी की जानकारी मिलती है। अक्सर लोग हथेली की रेखाओं पर ज्यादा ध्यान देते हैं। हालांकि हाथ के पिछले हिस्से पर उगने वाले बालों को अनदेखा कर दिया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक हथेली के पीछे बाल होने से आर्थिक स्थिति और जातक के जीवन से जुड़े कई रहस्यों का पता लगाया जा सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हथेली के पीछे बाल होना किस बात का संकेत होता है।

इसे भी पढ़ें: Pearl Gemstone: Kundali में कमजोर चंद्रमा देखकर न पहनें Pearl, इन 4 लग्न वालों के लिए है सख्त नियम

कम बाल होना

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिन जातकों की हथेली के पीछे कम बाल होते हैं। ऐसे लोग खुद को हर परिस्थिति में ढाल लेते हैं। वहीं यह जातक विपरीत परिस्थितियों में संयम और धैर्य बनाए रखते हैं और अपने जीवन में कभी घबराते नहीं है। आर्थिक और पारिवारिक मामलों में यह जातक सोच-समझकर फैसले लेते हैं। इस कारण इनको जीवन में आसानी से सफलता मिल जाती है।

जिन पुरुषों के हाथ पर ज्यादा बाल होते हैं, वह निडर होकर फैसले लेते है। कई बार इनको फैसले लेने में दूसरे लोगों की मदद लेनी पड़ती है। वहीं अगर महिलाओं के हाथ पर ज्यादा घने वाले होते हैं, तो यह मानसिक तनाव और स्वभाव में उग्रता का संकेत माना जाता है।

बालों के रंग से मिलते हैं कई संकेत

बता दें कि जिन लोगों के हाथ के बाल पतले और मुलायम होते हैं, वह लोग दयालु, कलात्मक प्रवृत्ति और कोमल हृदय वाले होते हैं। वहीं जिनके हाथों के बाद सख्त, मोटे होते हैं, ऐसे जातक मेहनती और गुस्सैल स्वभाव के हो सकते हैं। काले और चमकदार बाल वाले जातकों का भाग्य चमकता है।

प्रमुख खबरें

IDBI Bank विनिवेश पर Nirmala Sitharaman का Rahul Gandhi को जवाब, बताया कैसे बढ़ा था NPA

Hockey World Cup 2030 की मेजबानी के लिए Punjab Tamil Nadu और ओडिशा सबसे आगे

Donald Trump बना रहे Iran के खिलाफ दोबारा युद्ध की योजना, अमेरिकी सीनेटर का दावा

Lahore Airport पर रोके गए UK के पार्षद दालत अली, इमिग्रेशन लिस्ट में डाला नाम